---
title: "कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू? सरकार ने क्यों जब्त की संपत्तियां"
slug: "gurpatwant-singh-pannun-latest-news-in-hindi"
author: "Editorial Desk"
category: "भारत"
published: "2024-08-20 21:10:38"
updated: "2026-07-18 12:44:44"
canonical: "https://www.hindulive.com/gurpatwant-singh-pannun-latest-news-in-hindi/"
format: "article"
publisher: "HinduLIVE"
---

# कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू? सरकार ने क्यों जब्त की संपत्तियां

> गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) आतंकी संगठन खालिस्तान का प्रमुख आतंकवादी है। इनका जन्म भारत के पंजाब राज्य में स्थित अमृतसर के खानकोट गाँव में हुआ। भारत में भरण पोषण और शिक्षा की मदद से

**गुरपतवंत सिंह पन्नू **(Gurpatwant Singh Pannun) आतंकी संगठन खालिस्तान का प्रमुख आतंकवादी है। इनका जन्म भारत के पंजाब राज्य में स्थित अमृतसर के खानकोट गाँव में हुआ। भारत में भरण पोषण और शिक्षा की मदद से वकील बने पन्नू अपने लक्ष्य से भटक गए और जिस थाली में खाया उसी में छेद करने की विचारधारा के साथ देशविरोधी बन गए। पन्नू के देश विरोधी विचार आतंकी संगठन **खालिस्तान** से मिल गए। देखते ही देखते वह इस संगठन के प्रमुख आतंकियों में गिने जाने लगा।

भारत में खालिस्तान संगठन पर प्रतिबंध के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में वकालत छोड़ कनाडा भाग गया। इसके बाद से गुरपतवंत भारत के प्रति नफ़रती की विचारधारा से कनाडा में मौजूद सिक्खों को बरगला रहा है। तथाकथित **सिख फॉर जस्टिस** नामक इस आंदोलन से अपनी रोजी रोटी कमाने गए सिखों को भारत के टुकड़े करने का पाठ पढ़ा रहे हैं।

## गुरपतवंत सिंह पन्नू वकालत छोड़ उगलते हैं ज़हर

अपना पेशा छोड़कर आतंकी संगठन खालिस्तान की पैरवी करने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू काम के नाम पर सोशल मीडिया पर आए दिन गीदड़ भभकी और देश विरोधी विरोधी बातें पोस्ट करता था। गुरपतवंत सिंह का कई बड़ी आतंकी घटनाओं में हाथ है। कई घटनाओं की स्वयं ही जिम्मेदारी लेने के बाद कई देशों में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। उसने साल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की असम यात्रा के दौरान जान से मारने की भी धमकी दी थी। लेकिन हाल ही में गुरपतवंत पन्नू के 3 साथियों की हत्या हो गई। तबसे पन्नू मौत के भय गायब हो गया था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वह इन दिनों अमेरिका में है और लगातार भारत विरोधी बातें करते हुए वीडियो जारी कर रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2020 में उसकी संपत्तियों को कुर्क किया था। जिसके बाद आज चंडीगढ़ और अमृतसर की संपत्तियां को जब्त कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पन्नू के गांव 46 कनाल कृषि भूमि समेत चंडीगढ़ स्थित सेक्टर सी में एक मकान को जब्त कर लिया है।
