---
title: "जानकीचट्टी व उत्तरकाशी मे पुलिस ने की होटल-ढाबों की चैकिंग"
slug: "police-checked-hotel-dhabas-in-uttarkashi"
author: "Editorial Desk"
category: "खेल"
published: "2024-08-20 20:37:12"
updated: "2026-07-18 12:44:44"
canonical: "https://www.hindulive.com/police-checked-hotel-dhabas-in-uttarkashi/"
format: "article"
publisher: "HinduLIVE"
---

# जानकीचट्टी व उत्तरकाशी मे पुलिस ने की होटल-ढाबों की चैकिंग

> चारधाम यात्रा शुरु होने में महज 01 सप्ताह का समय शेष रह गया है। उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा-2023 के बेहतर, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु लगातर मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी

*चारधाम यात्रा शुरु होने में महज 01 सप्ताह का समय शेष रह गया है। उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा-2023 के बेहतर, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु लगातर मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उत्तरकाशी पुलिस के सभी अधिकारियों को बेहतर व सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिये गये हैं, बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों/श्रद्धालुओं हेतु हर व्यवस्था सरल/आसान बनाने साथ ही यात्रा की आड में अवैध नशा व अन्य अवैध गतिविधियां करने वालें अराजक तत्वों को चिन्हित कर काईरवाई करने के निर्देश दिये गये है।*

*कल 11.04.2023 की रात्रि में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा यमुनोत्री धाम के मुख्य/अन्तिम पड़ाव जानकीचट्टी में होटल ढाबों की सघन चैकिंग की गयी। सभी होटल-ढाबा संचालकों को होटल के दर्शनीय स्थान पर रेट लिस्ट चस्पा करने, होटल-ढाबा पर काम करने वाले बारी जिले व प्रान्त के लोगों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन करवाने, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से सभ्य व्यवहार करने तथा यात्रा सम्बन्धी अन्य जरुरी गाईड्लाइन्स की जानकारी दी गयी।*

* वहीं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण गंगोत्री धाम के मुख्य पडाव/जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की सघन चैकिंग कर सुरक्षा के इन्तजामों व संदिग्ध गतिविधियों के सम्बन्ध मे जायजा लेकर सभी यात्रा व्यवसायियों को चारधाम यात्रा गाइडलाइन्स की जानकारी दी गयी।*
