---
title: "Pithoragarh: चार महीने से लापता महिला उज्जैन में मिली, चौंकाने वाला था महिला का बयान"
slug: "woman-missing-for-four-months-found-in-ujjain"
author: "Editorial Desk"
category: "खेल"
published: "2024-08-20 21:08:16"
updated: "2026-07-18 12:44:44"
canonical: "https://www.hindulive.com/woman-missing-for-four-months-found-in-ujjain/"
format: "article"
publisher: "HinduLIVE"
---

# Pithoragarh: चार महीने से लापता महिला उज्जैन में मिली, चौंकाने वाला था महिला का बयान

> उत्तराखंड से आए दिन किशोरियों और महिलाओं के लापता होने की खबरें आती रहती है। जिनके पीछे अलग-अलग वजह मानी जाती है। लगातार लापता हो रही महिलाओं के पीछे मानव तस्करी की आंशका भी जताई जाती है लेकिन अधिकतर

*उत्तराखंड से आए दिन किशोरियों और महिलाओं के लापता होने की खबरें आती रहती है। जिनके पीछे अलग-अलग वजह मानी जाती है। लगातार लापता हो रही महिलाओं के पीछे मानव तस्करी की आंशका भी जताई जाती है लेकिन अधिकतर मामलों में महिला/लड़की अपनी मर्जी से परिजनों को बिना बताए घर से कहीं अन्य जगह चली जाती है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के दूरस्थ जनपद पिथौरागढ़ से सामने आया जहां चार महीने से लापता महिला को पुलिस ने उज्जैन से बरामद किया। उसके बाद महिला ने जो बयान दिया वह काफी हैरान कर देने वाला था। *

## *चार महीने से लापता महिला*

*पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2023 को ग्राम फुटसिल गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना गंगोलीहाट में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बावजूद भी उसके संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। सूचना के आधार पर थाना गंगोलीहाट में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उ.नि. हरीश सिंह चौकी प्रभारी पनार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।*

*टीम द्वारा लगातार पतारसी सुरागरसी करते हुए सर्विलांस की मदद से दिनांक 26/04/2023 को उज्जैन मध्य प्रदेश थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र से उसके मित्र हिमांशु सोलंकी निवासी डिफेंस कॉलोनी मथुरा उत्तर प्रदेश के साथ बरामद किया गया था। उक्त महिला द्वारा बताया गया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। पुलिस द्वारा उसे शकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*
