महिंद्रा बोलेरो और स्कॉर्पियो भारतीय लोगों की पसंदीदा गाड़ियों में से एक मानी जाती हैं। शहरी क्षेत्रों के लिए जहां अधिकतर लोग स्कॉर्पियो को पसंद करते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भारतीय ग्राहक बोलेरो को किफायती माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ग्रामीण इलाकों के कच्ची सड़को पर भी इसकी परफॉर्मेंस बेहद जबरदस्त रहती हैं। जिस वज़ह से पिछले 23 सालों से बोलेरो भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाए बैठी है।
आपको यह भी बता दें की महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स उतने भी कुछ ख़ास नहीं है मगर इसके राइडिंग एक्सपीरियंस लोगों को बहुत पसंद आया करती हैं और एक समय ऐसा भी था जब यह सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक थी।
प्राइस रेंज की अगर बात करें तो ऑन रोड इसकी कीमत 10 लाख़ रुपए में मिल सकती हैं और इसके दूसरे वैरिएंट NEO को शहरी क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन किया गया हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 10 लाख़ रुपए की महिंद्रा को खरीदने के बाद भी कोई फ़ायदा नज़र नहीं आता है इससे अच्छा तो 4 लाख़ में एसयूवी ख़रीद सकते हैं। जिससे आप अपने बिज़नेस पर्पज को भी आगे बढ़ा सकते हैं।