हार्दिक पांड्या IPL 2024 से बाहर, मुंबई इंडियंस का नया कप्तान होगा ये खिलाड़ी
Hardik Pandya: भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन चुने गए थे। लेकिन अब उनके इस सीजन बाहर होने की खबरें आ रही है। IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 को लेकर
Hardik Pandya: भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन चुने गए थे। लेकिन अब उनके इस सीजन बाहर होने की खबरें आ रही है। IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 को लेकर मुंबई इंडियंस (MI) टीम विवादों में घिरी रही, क्योंकि टीम ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के फैन्स उनसे नराज हो गए थे।
चोटिल हो गए हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक विश्व कप के वनडे मुकाबले में इंजर्ड हो गए थे। ध्यान हो यह मुकाबला भारत बांग्लादेश के खिलाफ था, इसके बाद वह कोई भी मैच नहीं खेल पाए थे। हाल ही में साउथ अफ्रीका के साथ हुए वनडे सीरीज में भी उन्हें बाहर रखा गया था। पांड्या आईपीएल खेलेंगे या नहीं इसका कोई बयान अबतक सामने नहीं आया है।