Uttarkashi News: उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाइवे पर एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने बताया कि वाहन शुक्रवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें कुल 6 लोग सवार थे।
बचाव और राहत कार्य के दौरान 3 लोगों को घायलवस्था में निकाल लिया गया है। जबकि 3 लोग तब तक दम तोड चुके थे। 3 घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन उनमें से एक व्यक्ति ने बीच रास्ते में ही दम तोड दिया। जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार लोग भटवाड़ी स्थित द्वारी जा रहे थे। लेकिन सैंज गांव के निकट उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। यह दुर्घटना पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से हुआ।